फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   72 students skipped the exam in painting and 11 in home science.

Hamirpur News: चित्रकला में 72 और गृहविज्ञान में 11 ने छोड़ी परीक्षा

Wed, 11 Mar 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 11 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
72 students skipped the exam in painting and 11 in home science.
बिवांर/ गहरौली (हमीरपुर)। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में मंगलवार को सुबह पाली में हाईस्कूल चित्रकला व शाम की पाली में इंटर विषय गृहविज्ञान की परीक्षा ऑनलाइन सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न हुई।
विज्ञापन

मुस्करा विकास खंड क्षेत्र कस्बा बिवांर के हीरानंद इंटर कॉलेज के परीक्षा प्रभारी जगदीश द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार को हाईस्कूल के विषय चित्रकला की परीक्षा के लिए 351 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें नौ ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, शाम की पाली में इंटर विषय गृहविज्ञान की परीक्षा 186 छात्राओं को देनी थी, इसमें आठ अनुपस्थित पाई गईं। वहीं भस्मानंद इंटर कॉलेज लोदीपुर निवादा के केंद्र प्रभारी मनोहर सिंह बुंदेला ने बताया कि चित्रकला में 45 ने परीक्षा छोड़ दी। इंटर विषय गृहविज्ञान में दो अनुपस्थित रहीं।
विज्ञापन

उधर, गहरौली कस्बे में संचालित गोविंद विद्यालय इंटर कॉलेज के केंद्र प्रभारी कमलेश बाबू ने बताया कि इंटर गृहविज्ञान परीक्षा के लिए 43 छात्राओं में दो अनुपस्थित रहीं। शाश्वत शांति इंटर कॉलेज उमरी के केंद्र प्रभारी अनिल कुमार पालीवाल ने बताया कि हाईस्कूल चित्रकला में 18 अनुपस्थित रहे। कृषि विषय गणित में एक अनुपस्थित रहा। कृषि रसायन विज्ञान में दो गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed