{"_id":"5961194c4f1c1bc10e8b45a5","slug":"71499535692-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधीक्षक ग्रेड-2, वरिष्ठ सहायकों के खाली पद जल्द भरे जाएं : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधीक्षक ग्रेड-2, वरिष्ठ सहायकों के खाली पद जल्द भरे जाएं : संघ
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। ग्रामीण विकास विभाग लिपिक वर्गीय कर्मचारी महासंघ की प्रदेश स्तरीय बैठक प्रदेशाध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में हमीरपुर में हुई। बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव आदर्श जमालटा ने संघ की गतिविधियों के बारे में बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संघ ने विभाग को बिलासपुर में हुई बैठक की कार्यवाही मांगों सहित सौंपी गई थी। निदेशक ग्रामीण विकास विभाग ने संघ के पदाधिकारियों के साथ बीते चार मार्च को बैठक करने बाद 18 अप्रैल को इस बैठक की कार्यवाही जारी की थी। इसमें सभी मांगों के यथाशीघ्र निदान का विश्वास दिलाया था लेकिन उस पर कोई भी सकारात्मक कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। संघ की मांगें यथावत पड़ी है। विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों ने समस्याओं को बैठक में रखा और बताया कि विकास खंडों और जिला ग्रामीण विकास अभिकरणों में अधीक्षक ग्रेड-2 के 15 पद एवं वरिष्ठ सहायकों के 25 पद रिक्त हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि संघ सरकार से इन पदों को तुरंत भरने की मांग करेगा। बैठक में पंचायती राज विभाग के ग्रामीण विकास विभाग के नीतिगत मामलों में हस्तक्षेप करने का पुरजोर विरोध किया गया। बैठक में प्रस्ताव पारित हुआ कि प्रत्येक जिला कार्यकारिणी हर तिमाही में बैठक का करेगी और कार्यवाही की प्रति विभाग एवं राज्य कार्यकारिणी को भेजेगी। प्रदेश कार्यकारिणी ने आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की समस्याओं को प्रत्येक स्तर पर उठाया जाएगा। इस पर समस्त सदस्यों ने कार्यकारिणी का प्रत्येक स्तर पर साथ देने का भरोसा दिलाया।