{"_id":"a1178f35a2dc77dbf70f6b4998d1919d","slug":"7-people-injured-in-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में सात लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर।
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के दो स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। राठ लींगा मार्ग पर सैना गांव के पास कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। उधर महोबा मार्ग पर बाइक गिरने से चार लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
रविवार दोपहर 12 बजे लींगा गांव निवासी हरगोविंद पुत्र विजय सिंह गांव के हरकिशन पुत्र पूरन और सुरेश पुत्र मन्नूलाल त्रिपाठी के साथ बाइक से राठ आ रहे थे। रास्ते में कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
सुरेश ओर हरगोविंद की हालत नाजुक होने पर उन्हें झांसी रिफर कर दिया गया। उधर महोबा मार्ग पर सुबह करीब 10 बजे छतरपुर जिले के अलीपुरा निवासी अजय पुत्र जवाहर लाल पत्नी सुनीता और पुत्र दीपक के साथ बाइक से जा रहा था। बाइक फिसलने से तीनों घायल हो गए। वहीं मऊरानीपुर निवासी आशादेवी पत्नी बृजगोपाल बाइक से गिरकर घायल हो गईं।
विज्ञापन