{"_id":"56fc1b374f1c1ba47af00573","slug":"7-crore-budget-for-mnrega","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा का 7.49 करोड़ बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा का 7.49 करोड़ बजट पास
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
Updated Thu, 31 Mar 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र पंचायत की बैठक में 66 ग्राम पंचायतों के लिए 7.49 करोड़ का मनरेगा बजट पारित किया गया। वहीं 24.98 लाख के मनरेगा बजट का प्रस्ताव क्षेत्र पंचायत के लिए पारित किया गया।
विकासखंड सभागार में आयोजित हुई बैठक में ब्लाक प्रमुख सावित्री देवी को विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने जानकारी दी। जल संस्थान के सहायक अभियंता आरिफ अली सिद्दीकी ने कहा कि उनका विभाग हैंडपंपों के रिबोर का कार्य सीमित स्तर पर ही कराएगा।
अभी तक उन्हें 12 हैंडपंपों की रिबोर की सूची मिली है। हालांकि 38 रिबोर हैंडपंप की रिबोर की सूची विभाग में आ गई है। लेकिन संसाधनों के आभाव में सिर्फ वहीं के हैंडपंप रिबोर हो पाएंगे, जो 100 मीटर की दूरी पर होंगे।
विज्ञापन
एपीओ मनरेगा नीरज वर्मा ने बताया कि गांव में 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के जॉबकार्ड बनाए जाएंगे। मनरेगा के तहत कई योजनाएं समाहित की गई हैं। विकासखंड अधिकारी श्यामसुंदर ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों की यात्रा भत्ता की मांग पर कहा कि उन्हें ये भत्ता शीघ्र दिया जाएगा। प्रधान संघ के मंत्री पूर्व प्रधान जव्वाद अली, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सूरजबली यादव ने सभी को आश्वस्त किया कि विकास के लिए प्रयासरत रहेंगे।