{"_id":"594d5ff24f1c1b36328b4781","slug":"61498243058-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोज करेंगे प्रदर्शन, नहीं बिकने देंगे एक भी बोतल : ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोज करेंगे प्रदर्शन, नहीं बिकने देंगे एक भी बोतल : ग्रामीण
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल के तहत गलू में शराब ठेका खोलने के विरोध में क्षेत्र के 10 गांवों के ग्रामीणों का संघर्ष जारी है। ग्रामवासियों ने सहायक आबकारी एवं कराधान आयुक्त कुलभूषण गौतम एवं उपायुक्त हमीरपुर मदन चौहान से गांव में शराब ठेका न खोलने की गुहार लगाई थी। इसके बावजूद ठेकेदार ने गांव में ठेका खोला और प्रशासन उसे बंद नहीं करवा पाया। अब ग्रामीणों ने रोज ठेका के सामने रात 12 बजे तक धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया। ग्रामीणों का कहना है कि उपायुक्त ने सहायक आबकारी एवं कराधान आयुक्त को गलू में ठेका न खोलने के आदेश जारी किए हैं। इसके परिणामस्वरूप भी ठेका संचालक ने शेड बनाकर गांव में ठेका खोल दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक ठेका बंद नहीं करवाया जाता, तब तक रोजाना रात 12 बजे तक ग्रामीण ठेके के पास धरना करेंगे और ठेका से एक भी बोतल शराब नहीं बेचने देंगे। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और सीपीएस आईडी लखनपाल से गांव में खुले ठेका को बंद करवाने का आग्रह किया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर ठेका बंद नहीं किया तो वह एक उग्र आंदोलन करेंगे। इसका जिम्मेवार प्रशासन और सहायक आयुक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त होंगे। इस मौके पर ग्रामीणों में संघर्ष समिति के अध्यक्ष हवलदार प्रकाश चंद, पुष्पा देवी, सिमरो देवी, रोशनी देवी, लक्ष्मी देवी, शकुंतला, सुलोचना, नीलू, शीला, संध्या देवी, प्रवीणा, कृष्णी, आशा देवी, जगत राम, सरोज कुमारी, शीला देवी, राजो देवी, रचना, ज्ञान चंद, सुरेंद्र कुमार, रणजीत कुमार, युद्धवीर, यशवीर, कमलजीत, विपिन, श्याम लाल, निर्मला देवी, उर्मिला देवी, शीला देवी, करतार सिंह, प्रेमी देवी, ज्ञान सिंह, प्रेम दास, पिंकू, रीना कुमारी मौजूद रहे।