फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   6-year-old girl dies after falling into 80-feet deep well during wedding in Hamirpur

Hamirpur: शादी समारोह के दौरान लापता मासूम की कुएं में गिरने से मौत, ढाई घंटे चला रेस्क्यू

Mon, 27 Apr 2026 05:18 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 27 Apr 2026 05:18 PM IST
सार

Hamirpur News: राठ क्षेत्र में शादी समारोह के बीच एक छह वर्षीय बालिका के लापता होने का मामला सामने आया, जिसका शव सोमवार को 80 फीट गहरे कुएं से बरामद किया गया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
6-year-old girl dies after falling into 80-feet deep well during wedding in Hamirpur
फाइल फोटो-नैन्सी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के स्यावरी गांव निवासी धर्मेंद्र राजपूत के अनुसार, रविवार रात पड़ोसी कामता प्रसाद की बेटी के विवाह समारोह में सभी लोग व्यस्त थे। इसी दौरान उनकी छह वर्षीय बेटी नैंसी घर के पास खेल रही थी। देर रात करीब डेढ़ बजे जब परिजनों की नजर पड़ी तो वह दिखाई नहीं दी। इसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

विज्ञापन

सोमवार सुबह कोतवाली में गुमशुदगी की सूचना दी गई। घर लौटने पर पास में बने कुएं में गिरने की आशंका जताई गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 80 फीट गहरे कुएं का पानी निकालने का काम शुरू किया गया। लगभग ढाई घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बालिका का शव बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि नैंसी परिवार की बड़ी बेटी थी और उसकी एक छोटी बहन भी है। घटना के बाद मां गायत्री का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed