फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   56 news corona cases in hamirpur two person died

जिले में 56 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, दो की मौत

Sat, 19 Feb 2022 11:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
56 news corona cases in hamirpur two person died
हमीरपुर। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 56 नए मामले सामने आए हैं जबकि संक्रमण से दो बुजुर्गों की मौत हो गई है। रैपिड एंटीजन टेस्ट में 11 और आरटीपीसीआर में 45 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि तेलकड़ गांव की 90 वर्षीय महिला और संधेल के कच्छली के 92 वर्षीय बुजुर्ग की संक्रमण के कारण मौत हो गई है। दोनों बुजुर्ग बीते दस दिनों से मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन थे।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि शनिवार को जिला में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 392 सैंपल लिए गए। इसमें 11 पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा 45 लोग आरटीपीसीआर में संक्रमित पाए गए हैं। जिले में कुल मामले 23068 निकले हैं। इनमें 245 सक्रिय केस हैं, जबकि 22500 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 322 की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

डॉ. अग्निहोत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सभी नागरिकों का सहयोग अति आवश्यक है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे मास्क के बगैर बिल्कुल बाहर न निकलें, आपस में पर्याप्त दूरी बनाकर रखें और हाथों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed