फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   500 labour got bycycle

500 श्रमिकों को बांटी साइकिलें

Tue, 15 Mar 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Tue, 15 Mar 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
500 labour got bycycle
महिला श्रमिक को साइकिल व प्रमाण पत्र देतीं जिले की प्रभारी मंत्री अरुणा कुमारी कोरी। - फोटो : अमर उजाला

परेड ग्राउंड में मंगलवार को समाजवादी विकास दिवस का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश सरकार की सांस्कृतिक राज्यमंत्री (जिले की प्रभारी मंत्री) अरुणा कुमारी कोरी ने लोहिया आवास के लाभार्थियाें को प्रमाण पत्र वितरित किए। 500 श्रमिकों को साइकिलें बांटी। इस मौके पर उन्हाेंने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाकर आगामी विधानसभा चुनाव में सपा को समर्थन देने की अपील भी की।

विज्ञापन


सपा सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर आयोजित किए गए समाजवादी विकास दिवस में अध्यक्षता करते हुए जिले की प्रभारी मंत्री अरुणा कुमारी कोरी ने योजनाओं के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अपील सुनाई। बताया कि घोषणा पत्र में किए गए सभी वादे पूरे हुए, अब नए हैं इरादे। प्रदेश सरकार ने 7.86 हजार किसानों के ऋण माफ किए। उन्होेंने सरकार की विभिन्न योजनाओं का बखान किया। इसके बाद उन्होंने लोहिया आवास के लाभार्थी दरक्सा बानो पत्नी तौहीद, भूरी पत्नी परदसिया, विलकीश पत्नी सागिर अहमद को प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन


महिला श्रमिकों संतोष, सुमन, शारदा, मनोज समेत 500 श्रमिकों को साइकिल वितरित की। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत पौथिया स्वयं सहायता समूह को 15 हजार रुपये की चेक दी। आसरा योजना में मुख्यालय के कजियाना निवासी संजय सोनकर, कमलादेवी रामप्रकाश, सियादुलारी को लाभान्वित किया। सदर विधायक शिवचरन प्रजापति ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में एमएलसी रमेश मिश्रा, जिलाधिकारी संध्या तिवारी, एसपी मुनीराज जी, सीडीओ अवधेश बहाुदर सिंह, एडीएम राजेश प्रजापति, एसडीएम आरएस वर्मा, चकबंदी एसीओ नौशाद अहमद अंसारी, जिला पूर्ति अधिकारी आरआर शुक्ला, हमीरपुर महोबा कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, सपा जिलाध्यक्ष ज्ञानसिंह यादव,  इदरीश खान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed