फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   वीरभद्र सिंह सातवीं बार बनेंगे सीएम : लखनपाल

वीरभद्र सिंह सातवीं बार बनेंगे सीएम : लखनपाल

Sat, 21 Oct 2017 02:59 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 02:59 PM IST
विज्ञापन
वीरभद्र सिंह सातवीं बार बनेंगे सीएम : लखनपाल
- फोटो : SELF
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बड़सर (हमीरपुर)।
विधासभा क्षेत्र बड़सर से कांग्रेस प्रत्याशी और सीपीएस इंद्रदत्त लखनपाल ने ढोल नगाड़ों के साथ नामाकंन करने पहुंचे। इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी ने सिद्ध चानो मंदिर में माथा टेका। नामाकंन करने से पहले सीपीएस इंद्रदत्त लखनपाल ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बड़सर से मैहरे तक रैली निकाली। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंद्रदत्त लखनपाल और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नारे लगाए। रैली के दौरान मैहरे बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीपीएस इंद्रदत्त लखनपाल को लड्डुओं से तोला। रैली को संबोधित कर विधायक आईडी लखनपाल ने कहा कि पांच साल के कांग्रेस कार्यकाल में प्रदेश का एक समान विकास हुआ है। साथ ही बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रिपीट करेगी और वीरभद्र सिंह सातवीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि बड़सर क्षेत्र के विकास करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जो कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें दोबारा सत्ता में आकर पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के पांच सालों में भाजपा के 15 सालों से अधिक विकास करवाया है। इसे भाजपाई पचा नहीं पा रहे हैं। इसके चलते भाजपाई लोगों को गुमराह कर वोट ऐंठने की राजनीति कर रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ पीसीसी डेलीगेट राजेंद्र जार, जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर, नरेश लखनपाल, ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत सिंह, विपिन ढटवालिया, विजय ढटवालिया, विशाल राणा, विशाल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed