{"_id":"59763d674f1c1b1e198b47a4","slug":"41500921191-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान जोखिम में डाल ब्यास में नहा रहे प्रवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान जोखिम में डाल ब्यास में नहा रहे प्रवासी
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नादौन (हमीरपुर)। लोगों को बरसात के मौसम में नदी और खड्डों के करीब न जाने की चेतावनी को लोग ठेगा दिखा रहे हैं। उपमंडल में प्रवासी और अन्य लोग ब्यास और मान खड्ड में नहा और मछलियों का अवैध शिकार कर रहे हैं। लोग प्रवासियों को पैसों का लालच देकर उफनती नदी में उतरने को कहते हैं। प्रवासी भी अपनी जान की परवाह किए बगैर पानी में जाल लगाकर मछली पकड़ते हैं। प्रशासन की चेतावनी के अनुसार जुलाई में मछली पकड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध है लेकिन नादौन ब्यास नदी के तट पर झुग्गियों में रहने वाले सैकड़ों प्रवासियों के बच्चे नदी में नहाते हैं और जाल डाल कर रोज मछली पकड़ते हैं। लोगों में राजेश्वर सिंह, संदीप, मनोरंजन, विवेक, यशपाल, राजीव, मुकुंद, अतुल, अमित ने बताया कि ब्यास के तट पर बसे सैकड़ों प्रवासी न केवल अपनी जान जोखिम में डालते हैं बल्कि नदी के आसपास प्रदूषण भी फैला रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि ब्यास के तट पर बसे प्रवासियों को शीघ्र हटाया जाए। एसडीएम नादौन अमित मेहरा का कहना है कि प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है और यदि कोई उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।