{"_id":"614de01d8ebc3efd0f2cdd93","slug":"40-year-old-man-misdeed-with-13-year-old-girl-on-the-pretext-of-marriage-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 साल का अधेड़ 13 साल की किशोरी से करता रहा दुष्कर्म: शादी का झांसा देकर बनाता रहा हवस का शिकार, गर्भवती होने पर खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 साल का अधेड़ 13 साल की किशोरी से करता रहा दुष्कर्म: शादी का झांसा देकर बनाता रहा हवस का शिकार, गर्भवती होने पर खुला राज
Fri, 24 Sep 2021 07:56 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 24 Sep 2021 07:56 PM IST
सार
पिता ने बताया कि बीते सप्ताह जब उनकी पुत्री का गर्भ दिखने लगा तो उनकी मां ने उससे पूछताछ की। जिस पर उसने सारी घटना को रोते हुए बताई। परिजनों ने आरोपी के घर में जाकर उलाहना दिया और पुत्री से शादी करने को कहा। जिस पर आरोपी ने डांटकर भगा दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिवांर थानाक्षेत्र के गांव में 13 साल की अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ 40 वर्षीय युवक ने शादी का झांसा देकर लगातार छह माह दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के गर्भवती हो जाने पर परिजनों को जानकारी हुई। पीड़िता के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि गांव के पास ही उनका नलकूप है। जहां खेतों में वह सब्जी उगाकर बेचने बाजार जाते हैं। उनकी पुत्री खेत की रखवाली करने जाती है। इसी का फायदा उठा उनकी गैर मौजूदगी में नरेंद्र यादव ने पुत्री को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर करीब छह महीने से दुष्कर्म करता चला आ रहा है।
विज्ञापन
इसी बीच किशोरी के गर्भ ठहर गया। पिता ने बताया कि बीते सप्ताह जब उनकी पुत्री का गर्भ दिखने लगा तो उनकी मां ने उससे पूछताछ की। जिस पर उसने सारी घटना को रोते हुए बताई। परिजनों ने आरोपी के घर में जाकर उलाहना दिया और पुत्री से शादी करने को कहा। जिस पर आरोपी ने डांटकर भगा दिया। जिस पर किशोरी को लेकर पिता ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह ने बताया कि किशोरी की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन