हमीरपुर। जिले में 10 दिन से बारिश न होने से लोग गर्मी से लोग बेहाल हैं। जिला भर में तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इस कारण गर्मी बढ़ गई है। लोग बाहर निकलने के लिए भी छातों और गमछों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
गर्मी के कारण कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। हमीरपुर, नादौन, भोरंज और बड़सर समेत अन्य बाजारों में ग्राहकों की आमद न के बराबर है। लोग घरों में पंखों और एयर कंडीशन में दिन गुजार रहे हैं। विपिन कुमार, राहुल कुमार, विशाल ठाकुर, दिनेश कुमार, दीक्षा कुमारी, विद्या देवी ने कहा कि गर्मी के कारण बहुत बुरा हाल हो रहा है। उन्होंने कहा कि इतनी चिलचिलाती धूप के कारण बीज जिन्हें अभी अंकुर आया था वो जल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द बारिश न हुई तो किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।