{"_id":"5ecea3018ebc3e903106609d","slug":"310-prawasi-janpad-pahuche-hamirpur-news-knp5623434191","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी, शेल्टर होम में पहुंचे 310 प्रवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी, शेल्टर होम में पहुंचे 310 प्रवासी
विज्ञापन
शहर के शेल्टर होम में प्रवासी मजदूरों का थर्मल स्कैनिंग करते स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले में छह कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। दूसरे प्रदेशों से प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी है। मंगलवार की रात से बुधवार की शाम तक कुल 310 प्रवासी शेल्टर होम में पहुंचे।
श्रीविद्या मंदिर इंटर कालेज के शेल्टर होम के नायब तहसीलदार विजय प्रताप सिंह ने बताया कि बाहरी प्रांतों से रोजाना प्रवासी बसों से आ रहे हैं। मंगलवार की रात से अब तक कुल 310 प्रवासी शेल्टर होम में लाए गए हैं। कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रवासियों का चेकअप कर प्रमाण पत्र दिए गए हैं। चेकअप के बाद सभी प्रवासियों को संबंधित तहसील भेजकर 21 दिन के लिए क्वारंटीन में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आए हुए मजदूरों के खाने पीने की पूरी व्यवस्था है। उन्हें किचन किट देकर रवाना करने का क्रम जारी है। अभी आने वाले प्रवासियों के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है। जिनकी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जाता है। लेकिन तब तक प्रवासियों को क्वारंटीन सेंटर में रखा जाता है।
अब तक कुल 1056 की रिपोर्ट आई निगेटिव
हमीरपुर। सीएमओ डा. आरके सचान ने बताया कि महामारी की संख्या को बढ़ते देख प्रत्येक प्रवासियों का चेकअप किया जा रहा है। बताया कि बुधवार को 69 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए कानपुर भेजे गए हैं। बताया कि अभी तक कुल 1177 संदिग्धों के सैंपल भेजे जा चुके हैं। जिनमें से 1056 की आई रिपोर्ट निगेटिव मिली है। कहा कि बाहरी जनपद से आने वाले प्रवासियों के सैंपल लेकर उन्हें होम क्वारंटीन रखा जा रहा है। कहा कि जनपद में संक्रमितों की संख्या छह होने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट किया गया है। साथ ही संक्रमित गांव में संक्रमित निकलने मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी ग्रामीणों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भेजी गई रिपोर्ट का इंतजार है।