फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   3,000 cusecs of water is currently being released; the dam will be emptied today.

Hamirpur News: अब छोड़ा जा रहा 3000 क्यूसेक पानी, आज होगा बांध खाली

Tue, 12 May 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
3,000 cusecs of water is currently being released; the dam will be emptied today.
फोटो11एचएएमपी 27- मौदहा बांध से निकलता पानी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन



-मौदहा बांध से छोड़े जा रहे पानी की गति हुई धीमी
-अगले 24 घंटे में बेतवा का बढ़ा जल स्तर होगा कम



संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। मौदहा बांध के गेटों में आई खामी को दूर किया जाना है। शासन की अनुमति पर बांध में जमा 127 एमसीएम पानी को खाली किया जा रहा है। पहले दिन 3200 और फिर 4000 क्यूसेक के हिसाब से पानी छोड़ा गया। जिम्मेदारों का कहना है कि 12 मई को पूरा बांध खाली हो जाएगा। बेतवा नदी का पानी का जल स्तर भी अगले 24 घंटे में कम हो जाएगा।
15 मई तक मौदहा बांध को खाली करने की परमीशन पांच मई को मिली थी। बाध में 127 एससीएम पानी था।आदेश के बाद शाम से ही बांध के गेट खोल दिए गए। पहले दिन 3200 क्यूसेक के हिसाब से पानी छोड़ा गया। इसके बाद बढ़ाकर 4000 क्यूसेक कर दिया। सात दिन बीतने के बाद मौदहा बांध खाली होने के कगार पर पहुंच गया है। बांध से पानी छोड़े जाने का सबसे ज्यादा असर बेतवा नदी के जल स्तर पर पड़ा है। यहां पानी बढ़ने से किनारे पर बारी लगाकर खेती करने वालों की मेहनत पानी में डूबी हुई है। माना जा रहा कि जब तक पानी उतरेगा पूरी फसल सड़ चुकी होगी। हेड पर भी पानी का प्रभाव देखने को मिला है। बांध खाली होने के बाद गेटों की मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि 12 मई तक पूरा बांध खाली हो जाएगा। बांध से पानी छोड़ने की वजह से बेतवा का जो जल स्तर बढ़ा है वह भी अगले 24 घंटे में कम हो जाएगा। इलाकाई लोगों को परेशान और चिंतित होने की जरूरत नहीं है। सुरक्षा बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed