{"_id":"6918d11bba2bb5df8d0a892b","slug":"224-crore-rupees-will-be-spent-on-repairing-the-culvert-and-bridge-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-132555-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पुलिया व पुल की मरम्मत में खर्च होंगे 2.24 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पुलिया व पुल की मरम्मत में खर्च होंगे 2.24 करोड़ रुपये
Sun, 16 Nov 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। लोनिवि पुलिया निर्माण व पुल के मरम्मत कार्य में 2.24 करोड़ रुपये खर्च करेगा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद विभाग ने उक्त कार्यों के लिए निविदाएं निकाली हैं। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
जिले के टोला खंगारन से इकठौर संपर्क मार्ग के किलोमीटर तीन में निर्मित आरसीसी पुलिया के स्थान पर आरसीसी बाक्स कल्वर्ट का 54 लाख की लागत से निर्माण कार्य होना है। चंदवारी डांडा से बिलगांव संपर्क मार्ग के किलोमीटर तीन में 40.70 लाख की लागत से आरसीसी बाक्स कल्वर्ट का निर्माण होगा। उरई-राठ मार्ग पर बेतवा नदी पर निर्मित पुल पर 130 लाख रुपये की लागत से मरम्मत कार्य कराया जाना है।
लोनिवि के अधिशासी अभियंता दृगपाल वर्मा ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इनके निर्माण होने से लोगों को आवागमन में आसानी होगी।