{"_id":"57cf133c4f1c1b3d3b3189d8","slug":"22-women-s-health-deteriorated-after-breakfast-toxic","type":"story","status":"publish","title_hn":"विषाक्त नाश्ते के बाद बिगड़ी 22 छात्राओं की तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विषाक्त नाश्ते के बाद बिगड़ी 22 छात्राओं की तबीयत
अमर उजाला हमीरपुर
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
राठ में अस्पताल में बीमार छात्राओं का हाल चाल लेते एसडीएम मोहम्मद रिजवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुम्हरिया गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में सोमवार शाम विषाक्त नाश्ता करने के बाद 22 छात्राओं की हालत बिगड़ गई। इन्होंने उल्टी-दस्त और गले में दर्द की शिकायत की। यह देखकर शिक्षिकाओं के हाथ पैर फूल गए। वार्डन ने छात्राओं को सीएचसी में भर्ती कराया।
सूचना पर अभिभावकों में हड़कंप मच गया। एसडीएम और बीएसए ने अस्पताल पहुंच कर बालिकाओं का हालचाल लिया। पूरे मामले में छात्राओं के आरोप और लापरवाही सामने आने पर बीएसए ने फुल टाइम टीचरों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।
अस्पताल के अधीक्षक डा.आरपी वर्मा ने भी यह आशंका जताई है कि नाश्ते में बाहर से विषाक्त पदार्थ मिला हो सकता है।
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कुम्हरिया में करीब 100 छात्राएं हैं। विद्यालय में साधना राजपूत, सुनीता देवी, ओमनारायण और साक्षी फुल टाइम टीचर के अलावा तीन पार्ट टाइम टीचर सुनीता, उपमा और दिव्या हैैं। वार्डन के रूप में गायत्री वर्मा तैनात हैं।
विज्ञापन
सोमवार शाम करीब चार बजे छात्राओं को नाश्ते में पकौड़ी और चाय दी गई। उस दौरान 89 छात्राएं मौजूद थीं। इनमें से कुछ की चाय पीने के कुछ देर बाद हालत बिगड़नी शुरू हो गई। छात्राओं नेगले में दर्द और उल्टी की शिकायत वार्डन से की। इस पर आननफानन वार्डन करीब 15 छात्राओं को लेकर गोहांड की पीएचसी पहुंचीं। रात करीब 12 बजे चिकित्सकों ने छात्राओं की हालत में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी कर दी।
मंगलवार की सुबह करीब साढे़ सात बजे फिर छात्रा सोबिना पुत्री नूर मुहम्मद, रेशमा, उपासना, ममता, शिल्पी, वर्षा, राजमा, खुशी, आरती, रश्मि, सपना, रोशनी, काजल, शबीना, ज्योति, संध्या, प्रतिमा, क्रंाति, अंजली, सविता, रीनू, संगीता की हालत बिगड़ गई। ये उल्टी और गले के दर्द से तड़पने लगी। इस पर वार्डन एक टीचर साक्षी के साथ इन छात्राओं को सीएचसी ले गईं। वहीं सूचना मिलते ही अभिभावक विद्यालय पहुंचे और लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। इस पर विद्यालय में पुलिस लगानी पड़ी। कुछ अभिभावक अस्पताल पहुंच गए। छात्राओं ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके नाश्ते में किसी टीचर ने कोई पदार्थ मिलाया है, जिससे उनकी हालत खराब हुई है। सूचना पर एसडीएम मोहम्मद रिजवान, बीएसए इंद्रजीत प्रजापति ने अस्पताल पहुंचकर छात्राओं का हालचाल लिया। बीएसए ने बाद में बताया कि फुल टाइम टीचरों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। अस्पताल के अधीक्षक डा.आरपी वर्मा ने बताया कि बच्चों को ड्रिप लगाई गई है। छात्राओं की हालत में सुधार है। उन्होंने बताया कि इस बात की भी आशंका है कि किसी ने खाने में कोई जहरीला पदार्थ मिला दिया हो।