{"_id":"573cb17f4f1c1bd61aac7329","slug":"22-rounds-for-couples-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 जोड़ों ने एक साथ लिए फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 जोड़ों ने एक साथ लिए फेरे
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
Updated Wed, 18 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
साईं मंदिर में वर वधुओं को आशीर्वाद देते मुख्य अतिथि राकेश दीक्षित व पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। साईं मंदिर में बुधवार को आयोजित सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में 22 जोड़ों ने एक साथ फेरे लिए। गायत्री परिवार के विद्वानों ने सभी जोड़ों की शादी वैदिक रीति रिवाज से कराई। इस मौके पर मुख्य अतिथि व समाजसेवी राकेश दीक्षित, पुनीत सोनी, अरुण तिवारी, गुलाब सिंह सेंगर, पप्पू सर्राफ, बृजेन्द्र सोनी भोले, ब्रजेश गुप्ता, समिति के अध्यक्ष बृजभान राजपूत, श्रीराम औंता आदि ने वर व वधुओं को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
कस्बे से चार किमी दूर साईं मंदिर में मां श्यामला देवी समिति ने सामूहिक विवाह महायज्ञ का आयोजन किया। इस मौके पर ऐंझी मुस्करा की नीरज कुमारी ने अमूंद गांव के ऋषि, इटौरा की रिंकी ने बिलगांव के जितेंद्र, जराखर की मिथलेश कुमारी ने बिहुंनी खुर्द के कल्लू , बण्डवा मुस्करा की पुष्पा देवी ने बटुआ मद्रासी चाली अहमदाबाद के संतोष यादव, सिकंदरपुरा की पूजा ने परछा के बृजकिशोर, बंडवा की जयंती देवी ने तुरना के जयहिंद, झिन्नाबीरा की सुनीता देवी ने दिदौरा के पुष्पेंद्र, छिकरा की विद्या ने बिलरख के देवीदीन, सैदपुर की प्रीति ने बिलगांव के जितेंद्र, औंता की रोहिनी ने किल्हौवा के नीरज, मुस्करा छह थोक मौदहा की अर्चना सिंह ने नदना के दीपक कुमार, महुवा पनवाड़ी की दीपिका ने अमूंद के रामबाबू, धमना की संगीता ने पथखुरी की लवलेश, हरसुण्डी की भारती देवी ने मसगवां के संदीप, कुसमिलिया की सोनू ने औंता के सतीश कुमार, छिकरा की भागवती ने कखारा के भूपेंद्र, डहरी की सीता ने चिल्ली के रामगोपाल, भदेसर की भागवती देवी ने महेश्वरी दयाल, करहराखुर्द की तारा देवी ने बिलवई के महेंद्र, पहाड़ीभिटारी की वंदना देवी ने वफ रेथा के रविकरन, बढेहरा कला की दीपा राजपूत ने बढेहर कलां के मानवेंद्र के गले में वर माला डाली। गायत्री परिवार के परिजनों ने वैदिक रीति रिवाजों के अनुसार विवाह संस्कार संपन्न कराए। विदाई के वक्त वधुओं को समिति के ओर से उपहार भेंट किए गए। इस मौके पर बृजभूषण सोनी दाऊ, मलखान सिंह राजपूत, सतीश नंदा, श्रीकांत सोनी, राजू, सर्वोत्तमदास श्रीवास्तव, अरविंद बसेला, प्रदीप चिकासी, श्याम करन, डा. जीतेंद्र कौशल, प्रीतम सिंह, विजय राजपूत, प्रभुदयाल गुप्ता, ब्रजेंद्र गुप्ता, पूरन सिंह, आनंद गुप्ता, रामपाल राजपूत, सुख सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन