{"_id":"597b7fd14f1c1b29528b4711","slug":"21501265873-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंह पर काली पट्टियां बांध किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंह पर काली पट्टियां बांध किया प्रदर्शन
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हमीरपुर इकाई ने गुड़िया प्रकरण के विरोध में शुक्रवार को कॉलेज कैंपस में मुंह पर काली पट्टियां बांध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए। मामले की गुत्थी जल्द न सुलझाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। परिषद ने इकाई अध्यक्ष अक्षय कुमार की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एक घंटे तक कॉलेज कैंपस में मूक प्रदर्शन किया। इस मौके पर अक्षय कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार गुड़िया प्रकरण के आरोपियों को बचाने का प्रयास करती रही है। यही कारण है कि पुलिस अब तक गुड़िया के हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही गुड़िया के हत्यारों को नहीं पकड़ा गया तो परिषद को आंदोलन तेज करने को मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर प्रदर्शन में सचिन, पंकज, अमित, संचित, पुष्प, आदि, कविता, प्रियंका, ज्योति, निशांत, प्रियंका, प्रीतिका शामिल रहे।