फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   मौदहा, हमीरपुर

पीने के पानी की व्यवस्था करने में जुटी नगर पालिका

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
मौदहा, हमीरपुर
सूखी पड़ी मौदहा की टंकी - फोटो : AMAR UJALA
जल संस्थान उपभोक्ताओं को आवश्यकतानुसार पानी उपलब्ध कराने में पूरी तरह अक्षम है। इसकी स्थिति दयनीय होने से कई कई माह से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है। खराब हैंडपंप व टूटी पाइप लाइनें ठीक करने का सामान नहीं है। बढ़ती गर्मी के चलते नगर में पेयजल समस्या भी विकराल रूप धारण करती जा रही है। ऐसी स्थिति में 571 हैंडपंपों में 85 खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक कराने व 60 ठप हैंडपंपों के रिबोर के लिए नगर पालिका ने सभी आवश्यक सामग्री जल संस्थान को उपलब्ध कराई है। साथ ही इस कार्य में लगे कर्मियों के मानदेय की भी जिम्मेदारी ली है। नगर पालिका अध्यक्ष रामकिशोर ने बताया कि पेयजल संकट को देखते एक किसान का निजी नलकूप किराए पर जल संस्थान ने लिया है। उसके किराए का भुगतान पालिका से कराने का निर्णय लिया है। वहीं दो नलकूप स्थापित करने के टेंडर पूर्व में किए गए थे। जिसका कार्य भी शीघ्र कराए जाने के निर्देश संबंधित को दिया है। लेकिन लॉकडाउन के चलते रुका कार्य शीघ्र ही होगा। किसी भी दशा में नागरिकों को पानी के संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। इसी मकसद से कई स्थानों पर समर्सिबल स्थापित कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed