फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   सीवरेज के लिए उखाड़ी गली की नहीं हुई मरम्मत

सीवरेज के लिए उखाड़ी गली की नहीं हुई मरम्मत

Fri, 28 Jul 2017 11:50 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
सीवरेज के लिए उखाड़ी गली की नहीं हुई मरम्मत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। जिला मुख्यालय के वार्ड-4 और 5 को जोड़ने वाली प्रताप गली में तीन महीनों से सीवरेज के लिए उखाड़ी गली को पक्का नहीं किया गया है। इस कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है। बीच गली में जगह-जगह पर उखाड़े चेंबरों से लोग ठोकरें खाने को मजबूर हैं। दोपहिया वाहनचालकों के लिए उखड़ी गली परेशानी का कारण बनी है। दोपहिया वाहन चालक उखड़ी हुई गली में दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। गली के उखड़ने से लोगों को आने-जाने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। विजय कुमार, मुकेश कुमार, सुनील धीमान, प्यार चंद का कहना है कि कई बार इस बारे में आईपीएच विभाग और नगर परिषद को बताया है लेकिन समस्या हल नहीं हो पाई है। उन्होंने विभाग और नप से उखाड़ी गली की मरम्मत करने की मांग की है। नप उपाध्यक्ष दीप बजाज का कहना है कि आईपीएच को गली की मरम्मत करने के लिए कहा है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed