{"_id":"69f0fc90ac5eead2e00e99d2","slug":"200-electricity-consumers-lodged-complaints-at-the-camp-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-139308-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: 200 बिजली उपभोक्ताओं ने शिविर में दर्ज कराईं शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: 200 बिजली उपभोक्ताओं ने शिविर में दर्ज कराईं शिकायतें
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे में मंगलवार को मीरा तालाब मैदान में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में करीब 200 उपभोक्ताओं ने समस्याएं दर्ज कराईं। इनमें 44 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर आ रही शिकायतों का समाधान किया गया। साथ ही यूपीपीसीएल स्मार्ट एप डाउनलोड करने की जानकारी दी गई।
नगर में स्मार्ट मीटर के विरोध को देखते हुए विद्युत विभाग ने मंगलवार से 10 मई तक वार्डवार कैंप लगाने की योजना बनाई है। एसडीओ विद्युत अशोक वर्मा ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप यह अभियान चलाया जा रहा है। कैंप में करीब 200 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 44 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए प्रक्रिया जारी है। एसडीओ ने बताया कि स्मार्ट मीटर एप के जरिए उपभोक्ता आसानी से घर बैठे बिल जमा कर सकते हैं। इससे समय की बचत के साथ लाइन में लगने की समस्या से भी निजात मिलेगी।