फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   20 insulators burnt due to rain and lightning, 20 villages including the city in darkness

Hamirpur News: बारिश व बिजली से 20 इंसुलेटर जले, शहर सहित 20 गांव अंधेरे में

Thu, 13 Jul 2023 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
20 insulators burnt due to rain and lightning, 20 villages including the city in darkness
हमीरपुर। बुधवार देर रात तेज बारिश के साथ बिजली चमकने से जिला मुख्यालय सहित दो लाइनों के 20 इंसुलेटर जल गए। जिससे मुख्यालय सहित 20 गांव अंधेरे में डूब गए। सारी रात शहरवासी उमस भरी गर्मी व मच्छरों की मार से करवटें बदलते रहे। हालांकि बिजली विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब छह घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल करा दी। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति अभी भी ठप है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय आई 24 किलोमीटर लंबी 33 केवी लाइन में पिछले 20 दिनों के अंदर तीसरी बार इंसुलेटर जले हैं। 22 जून की रात सुमेरपुर कुंडौरा के बीच इंसुलेटर जलने से करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही थी। वहीं सात जुलाई की रात तेज बारिश व आंधी में नौ इंसुलेटर धड़ाम होने से जिला मुख्यालय की आपूर्ति 11 घंटे तक ठप रही थी। वहीं बुधवार देर रात करीब एक बजे बारिश व बिजली चमकने से सुमेरपुर नरायनपुर गांव के बीच छह इंसुलेटर जल गए। जो सुबह करीब साढ़े छह बजे सप्लाई बहाल हो सकी। करीब साढ़े पांच घंटे बाद बिजली विभाग कड़ी मशक्कत कर बिजली आपूर्ति बहाल कर सका। वहीं सुमेरपुर पावर हाउस से निकली चंदौखी लाइन में 14 इंसुलेटर धड़ाम हो गए। जिससे दर्जनों गांव अंधेरे में डूब गए। जिससे लोगों को पेयजल सहित अन्य समस्याओं से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

भरुआसुमेरपुर संवाद के अनुसार बुधवार देर रात गरज चमक के साथ हुई बारिश के चलते पत्योरा कैनाल की आपूर्ति एक घंटे से ज्यादा समय तक बाधित रही। वहीं पत्योरा बड़ागांव फीडर में 11 केवी लाइन का तार टूट जाने से साढे चार घंटे आपूर्ति ठप रही। 132 केवी पावर हाउस में खराबी आने से पौथिया सब स्टेशन की आपूर्ति 16 घंटे गुजर जाने के बाद भी बहाल नहीं हो सकी। जिससे करीब 20 गांवों की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर मोहल्ला निवासी अधिवक्ता राजेंद्रवीर सिंह चौहान, अनवर खां, विशंभर पाल आदि लोगों ने बताया कि 20 दिनों के अंदर तीसरी बार इंसुलेटर जले हैं। रात में बिजली जाने से सबसे अधिक समस्या छोटे-छोटे बच्चों को उठानी पड़ती है। पूरी रात लोग सो नहीं पाते हैं। दशकाें पुरानी जर्जर लाइन होने से आए दिन फाल्ट हो रहे हैं। अभी तो बारिश की शुरुआत है। तीन महीने कैसे लोग काटेंगे कुछ समझ में नहीं आ रहा है। विभाग को स्थायी समाधान निकालना चाहिए।

अधिशासी अभियंता विद्युत सुमित ब्यास ने बताया कि बुधवार रात तेज बारिश के साथ बिजली चमकने से सुमेरपुर व नरायनपुर गांव के मध्य छह इंसुलेटर जल गए। वहीं चंदौखी लाइन में 14 इंसुलेटर जले हैं। बताया कि मुख्यालय की आपूर्ति बहाल करा दी गई है। वहीं चंदौखी लाइन में कार्य जारी है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।

वहीं, पौथिया में देर रात करीब एक बजे मूसलाधार बारिश व बादलों की गड़गड़ाहट से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिससे पौथिया पावर स्टेशन से जुड़े उजनेड़ी, शिकरी, सहुरापुर, ललपुरा, कुमहउपुर, स्वासा गांवों की बिजली आपूर्ति पिछले 17 घंटे से ठप है। लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। वहीं पेयजल के लिए हैंडपंपों में घंटों लाइन लगाकर पानी भरना पड़ा। वहीं गर्मी से प्राइवेट विद्यालय समय से पहले बंद कर दिए गए। जेई आशुतोष सिंह ने बताया कि बड़ी मेन लाइन में खराबी है। ठीक करने में लगे हुए हैं। शाम तक आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed