{"_id":"572f846e4f1c1bd9525cd23f","slug":"2-women-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में दो महिलाएं घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में दो महिलाएं घायल
अमर उजाला हमीरपुर
Updated Sun, 08 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
सदर अस्पताल में घायल महिलाओं का इलाज करते चिकित्सक।
- फोटो : अमर उजाला
सुमेरपुर फैक्ट्री एरिया के पास नेशनल हाईवे पर आपे में वैन ने टक्कर मार दी। जिससे आपे में बैठी दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
रविवार को सुमेरपुर से आपे मौदहा कस्बे की ओर रवाना हुआ। फैक्ट्री एरिया के पास हाईवे पर मौदहा की ओर से आ रही वैन ने उसमें टक्कर मार दी। जिससे आपे सवार सतभामा (30) पत्नी लालमन निवासी गड़रिया जसपुरा बांदा और कैलाश देवी (55) पत्नी प्रेमनारायन बहरेला मौदहा गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन