{"_id":"571282c34f1c1bb06e4a6ad9","slug":"2-accused-in-raja-murder-case-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा हत्याकांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा हत्याकांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
Updated Sat, 16 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने जूता व्यवसायी के पुत्र वासिद उर्फ राजा हत्याकांड में नामजद दूसरे आरोपी को शनिवार दोपहर हमीरपुर मार्ग पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी आत्मसमर्पण के लिए अदालत जा रहा था, तभी उसे दबोच लिया गया।
विज्ञापन
आठ अप्रैल की सुबह कांशीराम कालोनी के पास नहर किनारे खेत में जूता व्यवसायी इकबाल के पुत्र वासिद अली उर्फ राजा का शव मिला था। इस मामले में पिता इकबाल ने पठनऊ मोहल्ला निवासी वसीम कुंजडा और सल्लू के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। शुक्रवार को पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी वसीम कुंजड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शनिवार को घटना के दूसरे आरोपी सल्लू को मुखबिर की सूचना पर हमीरपुर रोड स्थित गहरा की चौकी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाल ने बताया कि सल्लू अदालत में आत्मसमर्पण के लिए जा रहा था।
विज्ञापन