{"_id":"5cd47284bdec22076019d903","slug":"191557426820-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर की दवाएं लिखवाने पर आशा को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर की दवाएं लिखवाने पर आशा को फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। गर्भवती महिलाओं को लेकर सीएचसी आई आशा कार्यकर्ता ने महिला चिकित्सक से चेकअप नहीं कराया, बल्कि आयुष डाक्टर से जांच कराने के बाद मेडिकल स्टोर की मंहगी दवाएं उसे दिला दीं। इस मामले में सीएचसी अधीक्षक ने आशा को जमकर फटकार लगाते हुए कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र लिखा है। साथ ही आयुष डाक्टर को चेतावनी दी है।
गोहानी गांव में आशा कार्यकर्ता देवकी गुरुवार सुबह गांव की गर्भवती महिलाओं भूरी देवी, हेमा, सरोज, नीलम, वंदना व श्वेता को मेडिकल चेकअप के लिए सीएचसी लेकर पहुंची। जहां महिला चिकित्सक को न दिखाकर आयुष डाक्टर से जांच करा दवाएं लिखवा दीं। कमीशन के लालच में बाहर मेडिकल स्टोर से मंहगे दामों पर दवाएं दिलाईं। सीएचसी अधीक्षक डा. संतोष मिश्रा ने महिलाओं के हाथों में बाहर की दवा देख जानकारी ली।
तब कहीं जाकर आशा कार्यकर्ता का गोरखधंधा सामने आया। अधीक्षक ने बताया अस्पताल में दो महिला चिकित्सक होने के बावजूद आयुष डाक्टर से गर्भवती महिलाओं का परीक्षण कराया गया है। जिस पर आयुष डाक्टर को गर्भवती महिलाओं की जांच न करने की हिदायत दी है। बताया आशा के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र भेजने की बात भी कही है। मेडिकल स्टोरों के दलालों को दोबारा अस्पताल में दिखाई देने पर रिपोर्ट लिखाने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक ने आशा की सेवा समाप्ति के लिए सीएमओ को लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो