{"_id":"61c223904507b75d813ee5bd","slug":"190-youth-got-jobs-happy-faces-hamirpur-news-knp670930046","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले ने 190 युवाओं के रोजगार का सपना पूरा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले ने 190 युवाओं के रोजगार का सपना पूरा किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरीला। रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों ने हुनर के अनुसार 190 बेरोजगारों का नौकरी के लिए चयन किया। मेले में आठ कंपनियों ने प्रतिभाग किया था। नौकरी मिलने से युवा उत्साहित हैं।
जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन मंगलवार को सरीला के आईटीआई भवन में हुआ। मेले में नौकरी के लिए 877 युवक- युवतियों ने पंजीकरण कराया था। मेले में 190 युवक-युवतियों का चयन किया गया। एसआईएस, एलआईसी, एनर्जिकल कंसल्टेंट और हिंदुस्तान लीवर समेत आठ कंपनियों ने प्रतिभाग किया था। जिला सेवा योजन अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि विभिन्न कंपनियों ने योग्यता के अनुसार युवक-युवतियों का इंटरव्यू लेकर चयन किया है। इसमें आईटीआई, पॉलीटेक्निक आदि की योग्यता धारक बेरोजगार शामिल हुए थे। राठ निवासी बृजमोहन ने बताया कि हिंदुस्तान लीवर कंपनी में उसका सिलेक्शन हुआ है। उसकी बेरोजगारी दूर हो जाएगी। राठ कस्बे के दीपेंद्र ने बताया कि उसने वेल्डर ट्रेड से आईटीआई किया था। हिंदुस्तान लीवर कंपनी में उसका सिलेक्शन हुआ है। इतनी जल्दी नौकरी मिल जाएगी उसे विश्वास नहीं हो रहा है। रविंद्र ने कहा वेल्डर ट्रेड से आईटीआई किया था। उसका भी हिंदुस्तान लीवर कंपनी में चयन हुआ है। इससे वह काफी उत्साहित है।
बेरोजगारों को मिली नौकरी
आचार संहिता लागू नहीं हुई तो जल्द ही एक और स्थान पर रोजगार मेले का आयोजन कराऊंगा। सरीला के मेले के लिए अचानक आदेश मिला था। इसमें 190 बेरोजगारों का चयन कंपनियों ने किया है।
विज्ञापन
अमित कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी