फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   19 villages are getting electricity only for five hours

Hamirpur News: 19 गांवों को मिल रही महज पांच घंटे बिजली

Thu, 15 Jun 2023 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
19 villages are getting electricity only for five hours
राठ। भीषण गर्मी में औंड़ेरा फीडर से जुड़े 19 गांवों में महज पांच से छह घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। ग्रामीणों ने उपकेंद्र में प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पावर सबस्टेशन में औंड़ेरा फीडर से गल्हिया, मवई, औंड़ेरा, सैदपुर, नौहाई, पहाड़ी गढ़ी, बसेला, सदर, कैंथा, बिलरख, कुल्हैंड़ा, मुस्करा खुर्द, टोला रावत, सिकरौधा, गुगरवारा, झिन्नाबीरा, कुछेछा, गिरवर, बरौली गांवों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। औंड़ेरा गांव के करन सिंह, अवधेश कुमार शर्मा, मवई के जयंहिंद, वीरेंद्र कुमार, बसेला के रवि कुमार, सैदपुर के विश्वनाथ आदि ने बताया बीते 10 दिन से बिजली की कटौती झेल रहे हैं। मुश्किल से 5-6 घंटे ही बिजली मिल पाती है। पावर सब स्टेशन से बिजली दी जाती है। वहीं लाइनमैन बीच में लाइन काट देते हैं। अधिशासी अभियंता एसके धीरानन ने कहा लोड अधिक होने के कारण आपूर्ति बाधित होती है। बिजली आपूर्ति को दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन


टोला रावत गांव के अनिल नायक ने बताया दो से तीन दिन तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। किसी दिन लाइट आती है तो मात्र दो से तीन घंटे ही मिलती है। भीषण गर्मी में लाइन न मिलने से काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औंड़ेरा के ओमप्रकाश ने बताया पावर हाउस में बिजली आपूर्ति बराबर चालू रहती है। कर्मचारियों की लापरवाही से गांवों तक आपूर्ति नहीं पहुंच रही। बीच में ही लाइन काट कर आपूर्ति बाधित की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed