फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   19 girls of Bharathyaan school suffer from anemia

भरठयाण स्कूल की 19 किशोरियां एनीमिया का शिकार

Tue, 30 Aug 2022 01:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
19 girls of Bharathyaan school suffer from anemia
भरठयाण स्कूल में किशोरी का सैंपल लेती स्वास्थ्य कार्यकर्ता। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। स्वास्थ्य खंड टौणी देवी के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय भरठयाण में 9वीं और 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली 19 किशोरियां एनीमिया का शिकार पाई गई हैं। सोमवार को किशोर स्वास्थ्य दिवस के मौके पर स्कूल में पढ़ने वाली 23 किशोरियों के खून की जांच की गई, जिनमें से 4 किशोरियों में पर्याप्त मात्रा में खून पाया गया है, जबकि 19 किशोरियों में 9-10 ग्राम ही खून की मात्रा पाई गई।
विज्ञापन

राजकीय उच्च विद्यालय भरठयाण में सोमवार को किशोर स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य शिक्षक कमल मनकोटिया ने सभी किशोरों को संपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। किशोरों का स्वास्थ्य भी जांचा गया। किशोरियों के खून की जांच, शारीरिक वजन व लंबाई मापी गई। खून की जांच में केवल चार लड़कियों में पर्याप्त मात्रा में रक्त पाया गया, जबकि अन्यों का हिमोग्लोबिन स्तर सामान्य से कम पाया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिक्षक कमल मनकोटिया ने किशोरों को संतुलित आहार, सेनेटरी पैड का सही उपयोग करना एवं किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलावों की संपूर्ण जानकारी दी। इस मौके पर किशोरियों को किशोरावस्था में होने वाले बदलाव तथा मासिक धर्म के बारे में जागरूक किया। स्वास्थ्य शिक्षक ने बच्चों को नशे से दूर रहने तथा नशे के दुष्प्रभाव के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात में होने वाली बीमारियों पीलिया, हैजा तथा अन्य रोगों की जानकारी दी गई। इस मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने भी बच्चों की जांच की। जिसमें कुछ बच्चों को नजर कमजोर होने की वजह से हमीरपुर रेफर किया गया। टीम में डॉक्टर रमाकांत, डॉक्टर निकिता तथा पूनम फार्मासिस्ट ने बच्चों की जांच की।

इस दौरान भाषण और प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मुख्य अध्यापक प्रक ाश ठाकुर ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का धन्यवाद किया। इस मौके पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता रुचि शर्मा तथा नीलम एवं आशा कार्यकर्ता संतोष व तेजस्वी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed