{"_id":"5cdda742bdec22075d239b21","slug":"171558030146-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरी, वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरी, वृद्धा की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरीला (हमीरपुर)। चिकासी थानाक्षेत्र के इस्लामपुर गांव में बुधवार की शाम हुई मामूली बारिश के बीच रिहायशी मकान पर बिजली गिर गई। इससे छप्पर में लेटी 85 वर्षीय वद्धा की मौके पर मौत हो गई। साथ ही, उसके बहू व बेटा भी बुरी तरह झुलस गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बुधवार देर शाम अचानक मौसम के करवट लेने से क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसी बीच इस्लामपुर गांव निवासी मुन्ना खां के रिहायशी मकान में तेज गर्जना के साथ बिजली गिर गई। इससे आंगन में बने छप्पर में लेटी उसकी 85 वर्षीय मां गुट्टी रानी की मौके पर मौत हो गई, जबकि मुन्ना खां व उसकी पत्नी जमीला मामूली रूप से झुलस गए।
उनकी हालत अब ठीक बताई जा रही है। थानाध्यक्ष चिकासी अमित भड़ाना ने बताया कि सूचना पर वृद्धा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार विजय प्रताप ने बताया कि वृद्धा की मौत बिजली गिरने से हुई है। उसका बेटा व बहू भी मामूली रूप से झुलसे हैं। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।