{"_id":"597b7ebd4f1c1b5c4f8b464b","slug":"171501265597-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी सचिवालय में पार्किंग दरों में कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी सचिवालय में पार्किंग दरों में कटौती
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। मिनी सचिवालय परिसर में स्थित पार्किंग की फीस में प्रशासन ने कटौती कर दी है। बीते माह जिला प्रशासन ने आननफानन में पार्किंग शुल्क कई गुणा बढ़ा दिया जबकि सुविधाएं शून्य थीं। शहरवासियों और कारोबारियों ने उपायुक्त और अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को प्रशासन ने पार्किंग शुल्क में कटौती कर दी है। पार्किंग शुल्क में की गई कटौती पहली अगस्त से लागू कर दी गई है। मिनी सचिवालय के साथ दोमंजिला पार्किंग का शुल्क प्रशासन ने बीते माह बढ़ाया था। पार्किंग शुल्क बढ़ाने से पहले प्रशासन ने पार्किंग में वाहन चालकों के लिए कोई विशेष सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई। शहरवासियों और कारोबारियों ने एडीसी रूपाली ठाकुर से की लेकिन पार्किंग शुल्क में की गई बढ़ोतरी को वापस नहीं लिया गया। कारोबारियों ने दोबारा उपायुक्त मदन चौहान को समस्या से अवगत करवाया और पार्किंग शुल्क कम करने की मांग की। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को पार्किंग शुल्क में कटौती कर दी है।
किस वाहन की कितने समय का कितना पार्किंग शुल्क
समय वाहन पार्किंग शुल्क (पहले) पार्किंग शुल्क (अब)
एक घंटा स्कूटर/बाइक 10 रुपये 10 रुपये
एक घंटा कार/जीप 30 रुपये 15 रुपये
छह घंटा स्कूटर/बाइक 20 रुपये 15 रुपये
छह घंटा कार/जीप 30 रुपये 25 रुपये
बारह घंटे स्कूटर/बाइक 30 रुपये 25 रुपये
बारह घंटे कार/जीप 50 रुपये 40 रुपये
चौबिस घंटे स्कूटर/बाइक 40 रुपये 35 रुपये
चौबिस घंटे कार/जीप 60 रुपये 60 रुपये
मासिक कार/जीप 1500 रुपये 1800 रुपये