{"_id":"597ccf334f1c1b7e098b469d","slug":"161501351731-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड टीईटी अभ्यर्थियों ने दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड टीईटी अभ्यर्थियों ने दिया ज्ञापन
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। शनिवार को बीएडी टीईटी 2011 अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर टीईटी अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराकर भर्ती करने की मांग की। उप्र सरकार द्वारा सात दिसंबर 2012 को जारी 72825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के विज्ञापन को वैद्य घोषित कर बेसिक शिक्षा नियमावली के 15वें व 16वें संशोधन को भी वैद्य करार दिया है। विज्ञान में बीएड व टीईटी 2011 उत्तीर्ण अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन प्रेषित कर चुके हैं। इसका ब्यौरा प्रदेश सरकार के पास है। आवेदन बाद चार फरवरी 2013 में एक काउंसलिंग भी की जा चुकी है। माननीय न्यायालय ने कतिपय कारणों से रोक लगाने पर सर्वोच्च न्यायालय ने 25 जुलाई 2017 को मुख्य सिविल अपील के आदेश के 17वें पैरा में अदालत ने स्पष्ट रूप से लिखा है कि राज्य सरकार को छूट है कि वह सात दिसंबर 2012 के विज्ञापन को आगे बढ़ा सकती है। इसी को लेकर शनिवार को बीएड टीईटी 2011 अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें पुन: काउंसलिंग कराकर शिक्षकों की भर्ती की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में कालका प्रसाद, अखिलेश सिंह, पीयूष यादव, योगेश कुमार, सुरेश कुमार, सुनील कुमार, पवन कुमार, अनुराग निगम मौजूद रहे।
बीएड टीईटी अभ्यर्थियों ने दिया ज्ञापन
भर्ती के लिए काउंसलिंग कराने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बीएड टीईटी अभ्यर्थियों ने दिया ज्ञापन
भर्ती के लिए काउंसलिंग कराने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो