फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   16 people injured in bee attack, admitted to CHC

Hamirpur News: मधुमक्खियों के हमले से 16 लोग जख्मी, सीएचसी में भर्ती

Sat, 27 Sep 2025 08:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 27 Sep 2025 08:15 PM IST
विज्ञापन
16 people injured in bee attack, admitted to CHC
मौदहा (हमीरपुर)। नवरात्र पर्व पर आयोजित कन्या भोज के दौरान हो रहे हवन पूजन के धुएं से मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। डंक मारने से 16 लोग जख्मी हो गए। सभी को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया, जबकि कई लोगों ने तालाब में कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन


क्षेत्र के पिपरौंदा गांव में शुक्रवार को श्री मामा देव महाराज आश्रम में कन्या भोज का आयोजन चल रहा था। हवन पूजन के धुएं से मधुमक्खियां भिनक पड़ी। इससे वहां मौजूद कन्याओं उनके परिजनों व आयोजकों पर हमला कर दिया। लोग वहां से बचकर इधर-उधर भागने लगे। आश्रम के बगल में स्थिति तालाब में कुछ लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

ग्रामीण घायलों को सीएचसी लेकर आए और उन्हें भर्ती कराया गया। इनमें प्रांशी (16), कृष्ण कुमार त्रिपाठी (52), प्रवेश पाल (25), दिलीप पाल (28), भगवत शरण (45), नव्या पांडे (7), छुटकी पांडे (6), विपिन त्रिपाठी (45), अनुज (16), उमा त्रिपाठी (40), विकास पाल (25), अम्रत त्रिपाठी (10), आरोही (6) सहित कुल 16 लोग घायल हुए हैं। इनके अलावा भी कई लोग मधुमक्खियों की चपेट में आने से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत रही कि कन्याएं भोजन करने के बाद अपने-अपने घरों को चली गई थीं। वहीं, दूसरी घटना में पाटनपुर गांव निवासी श्यामलाल कुशवाहा (45) खेतों में मवेशी चराने गया था। तभी मधुमक्खियों ने उसके ऊपर हमला कर दिया। खेत की जुताई कर रहे रामप्रकाश ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed