फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   150 trolley straw burnt due to fire in Gaushala

करगांव गोशाला में लगी भीषण आग

Sun, 12 Dec 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
150 trolley straw burnt due to fire in Gaushala
बिवांर। करगांव की गोशाला में अन्ना मवेशियों के लिए एकत्र पुआल में शनिवार सुबह लगभग ग्यारह बजे अचानक आग लग गई। जिसमें करीब डेढ़ सौ ट्राली पुआल जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान बालेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि उनके गांव में जिसने भी धान की खेती की उन किसानों ने गोशाला के लिए अपना पुआल दिया था। गोशाला परिसर में लगभग डेढ़ सौ ट्रॉली पुआल इकट्ठा था, जो पूरा जलकर राख हो गया। प्रधान ने फायर सर्विस को फोन किया जिस पर मौदहा से फायर ब्रिगेड की गाड़ी आ गई। देर शाम आग पर काबू पाया गया। बताया कि लगभग चार बीघे में गोशाला परिसर बना है, जिसमें लगभग डेढ़ सौ गायें हैं। बताया कि आगजनी से गायों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। ग्राम प्रधान के अनुसार पुआल की ढुलाई व मजदूरी में ग्राम पंचायत का लगभग डेढ़ लाख का व्यय हुआ था जो बर्बाद हो गया। बताया कि थाने में प्राथमिकी दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed