{"_id":"597f71434f1c1bc90b8b45ad","slug":"141501524291-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन पुल पर आत्महत्याएं रोकने को नादौन पुल पर लगेंगे नेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन पुल पर आत्महत्याएं रोकने को नादौन पुल पर लगेंगे नेट
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नादौन (हमीरपुर)।
ब्यास पुल नादौन पर जल्द ही बिलासपुर के कंदरौर पुल की तर्ज पर नेटिंग होगी। सोमवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने विभाग के चीफ इंजीनियर को निर्देश दे दिए हैं। कांगड़ा से शिमला लौट रहे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने नादौन स्थित विश्रामगृह में आराम के दौरान कार्यकर्ताओं और लोगों से रूबरू होते समय संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। इससे पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने वाली घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा। बीते सप्ताह एक व्यक्ति ने ब्यास पुल नादौन से छलांग लगा दी। इससे पहले भी कई लोग पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर चुके हैं। इसके चलते लोगों ने कई बार प्रशासन से पुल की नेटिंग करने की मांग की लेकिन अब तक पुल की नेटिंग नहीं हो पाई। सोमवार शाम को शिमला लौट रहे मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के उपाध्यक्ष बृजमोहन सोनी की अगवाई में लोगों ने ब्यास पुल की नेटिंग करने की मांग की। इस दौरान विधायक संजय रतन ने भी लोगों की मांग को सही बताया। बीते सप्ताह ही एक व्यक्ति ने पुल से छलांग लगाई है। इससे पहले भी कई लोग पुल से छलांग लगा चुके हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के चीफ इंजीनियर को पुल की नेटिंग करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही ब्यास पुल की नेटिंग कर दी जाएगी ताकि हादसों पर अंकुश लग सके। क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का इसके लिए धन्यवाद किया। इसके बाद मुख्यमंत्री नादौन से शिमला के लिए रवाना हो गए।