{"_id":"597b7fc54f1c1b29528b470b","slug":"131501265861-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक कोटे से कर्मचारियों की भर्ती शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिक कोटे से कर्मचारियों की भर्ती शुरू
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर के विश्राम गृह में पूर्व सैनिकों के कोटे से विभिन्न विभागों में कर्मचारियों के पदों को भरने के लिए शुक्रवार से साक्षात्कार शुरू हो गए। ये साक्षात्कार 29 जुलाई तक चलेंगे। पहले दिन मैट्रिक लेवल कर्मचारियों के 171 पदों पर भर्ती के लिए हुए साक्षात्कार में 300 पूर्व सैनिकों ने साक्षात्कार दिए। मेट्रिक लेवल कर्मचारियों की भर्ती के लिए सूबे के 1200 पूर्व सैनिकों को कॉल लेटर भेजे थे। 300 पूर्व सैनिकों के साक्षात्कार लिए गए हैं। कुछ दिन बाद में विभाग मेरिट सूचियां बनाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थी अपना नाम विभाग की वेबसाइट पर देख सकते हैं। साक्षात्कार के दूसरे और अंतिम दिन शनिवार को विभाग ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 300 पदों और लिपिक के 50 पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। विभाग ने जेओए की योग्यता रखने वाले 500 पूर्व सैनिकों को कॉल लेटर भेजे हैं। लिपिक के 50 पदों के लिए विभाग ने 1242 योग्य पूर्व सैनिकों को कॉल लेटर भेजे हैं।
सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा का कहना है कि पहले दिन मैट्रिक लेवल कर्मचारियों के 171 पदों के लिए 300 पूर्व सैनिकों ने साक्षात्कार दिए। शनिवार को जेओए और लिपिक की भर्ती के लिए साक्षात्कार होंगे।