फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   साहब की बेटी में पहुंचा स्टाफ, स्टेनो के हवाले दफ्तर

साहब की बेटी में पहुंचा स्टाफ, स्टेनो के हवाले दफ्तर

Tue, 25 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
साहब की बेटी में पहुंचा स्टाफ, स्टेनो के हवाले दफ्तर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। उद्यान विभाग के हमीरपुर उपनिदेशक कार्यालय में सोमवार को सारे अधिकारी नदारद रहे। कार्यालय में एक भी अधिकारी नहीं मिला। कार्यालय का तमाम स्टाफ साहब की बेटी की शादी में भाग लेने के लिए कार्यालय एक स्टेनो के सहारे छोड़कर चले गए। लोगों की शिकायत पर ‘अमर उजाला’ ने सोमवार को उपनिदेशक कार्यालय का दौरा किया तो बात सच निकली। उद्यान विभाग का पूरा स्टाफ कार्यालय में महज एक स्टेनो के हवाले छोड़ शादी समारोह के लिए गया हुआ था। स्टेनो के अलावा कार्यालय में एक चपरासी और टेक्नीशियन ही थे। शेष सारा स्टाफ उपनिदेशक के घर शादी समारोह में गया था। करीब एक दर्जन अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यालय से अनुपस्थित रहने से कार्यालय पहुंचे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

उद्यान विभाग कार्यालय हमीरपुर में उपनिदेशक सहित कुल 17 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। इनमें एक डिप्टी डायरेक्टर, तीन एचडीओ, दो एसएमएस, एक सीनियर असिस्टेंट, एक स्टेनो, एक एचईओ, दो लिपिक, एक सीनियर टेक्नीशियन, एक डाटा एंट्री ऑपरेटर, दो बेलदार और दो चपरासी शामिल हैं। इनमें से एक एसएमएस सोमवार को अवकाश पर रहा जबकि डिप्टी डायरेक्टर की बेटी का सोमवार को शादी समारोह था। इसके लिए स्टेनो, एक चपरासी और एक सीनियर टेक्नीशियन को छोड़ पूरा स्टाफ शादी समारोह में चला गया। ऐसे में सप्ताह के पहले ही दिन स्टाफ के अवकाश पर होने से कार्यालय पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टाफ कर्मचारियों ने बताया कि पूरा स्टाफ साहब की बेटी की शादी को धर्मशाला गया है। एसडीएम हमीरपुर अरिंदम चौधरी ने कहा कि वह जिलाधीश कार्यालय में एक बैठक में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में उद्यान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी से बात की जाएगी। एक साथ अधिकारियों, कर्मचारियों का कार्यालय से अनुपस्थित रहना गलत है। वहीं निदेशक उद्यान विभाग डॉ. हरमिंद्र सिंह बवेजा को पांच बार फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed