फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   127 positive in hamirpur

हमीरपुर में चिकित्सक समेत 127 पॉजिटिव

Tue, 01 Feb 2022 12:33 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
127 positive in hamirpur
हमीरपुर। जिले में सोमवार को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के एक चिकित्सक और दो स्टाफ सदस्यों समेत 127 लोग कोरोना संक्रमित आए हैं। इनमें रैपिड एंटीजन टेस्ट में 121 और आरटीपीसीआर में छह लोग संक्रमित पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि सोमवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 615 सैंपल लिए गए। इनमें से 121 सैंपल पॉजिटिव आए हैं। वहीं छह लोग आरटीपीसीआर में संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल मामले 21869 हो गए हैं। इनमें से 890 सक्रिय मरीज हैं जबकि 20665 स्वस्थ हो चुके हैं। अभी तक जिले में 313 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। डॉ. अग्निहोत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सभी नागरिकों का सहयोग अति आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे बिना मास्क घरों से बाहर न निकलें, आपस में पर्याप्त दूरी बनाकर रखें, कहीं पर भी भीड़ इकट्ठी न करें और हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें। अगर खांसी, जुकाम और बुखार जैसे लक्षण सामने आते हैं, तो तुरंत अपने आपको आइसोलेट करके टेस्ट करवाएं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाई लें और अपने प्राथमिक संपर्क में आए सभी लोगों को भी कोरोना टेस्ट करवाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed