फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   122 days of holidays and 243 days of study in council schools

Hamirpur News: परिषदीय स्कूलों में छुट्टियां 122 दिन और 243 दिन पढ़ाई

Thu, 08 Jan 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 08 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
122 days of holidays and 243 days of study in council schools
हमीरपुर। परिषदीय स्कूलों में 365 दिनों में 122 दिन अवकाश मिलेगा। इन 122 दिनों के अवकाश में 15 दिन शीतकालीन व 26 दिन गर्मी अवकाश के साथ 52 रविवार शामिल हैं।
विज्ञापन


माध्यमिक के बाद अब बेसिक शिक्षा विभाग ने अपना कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार 365 दिनों में 122 दिन प्राइमरी स्कूलों में अवकाश मिलेगा। शेष 243 दिनों में पढ़ाई होगी। इन 122 दिनों के अवकाश में 26 दिन गर्मी और 15 दिन शीतकालीन अवकाश के साथ 52 रविवार शामिल हैं। माध्यमिक की अपेक्षा 34 दिन ज्यादा छुट्टियां बेसिक शिक्षक विभाग को दी गई हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी कैलेंडर में माध्यमिक शिक्षा की तुलना में छुट्टियों की संख्या ज्यादा हैं। माध्यमिक में जहां 365 दिनों में 112 दिन का अवकाश दिया गया है। वहीं, बेसिक में 34 दिन ज्यादा 122 दिनों का अवकाश है।
विज्ञापन


माध्यमिक की अपेक्षा बेसिक शिक्षा के कैलेंडर में एक छुट्टी घटाई और तीन छुट्टियां बढ़ाई गई हैं। माध्यमिक शिक्षा में से ईस्टर मंडे के अवकाश को घटाया गया है। वहीं, चार छुट्टियां जो माध्यमिक के कैलेंडर में नहीं हैं। इनमें 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी, 26 अक्तूबर को वाल्मीकि जयंती, 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और 15 नवंबर को छठ पूजा का अवकाश बेसिक शिक्षा के कैलेंडर में बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसिक शिक्षाधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि शासन की ओर से जारी कैलेंडर में यह निर्देश है कि डीएम की ओर से अनुमन्य अवकाश देय होंगे। हरितालिका तीज, करवा चौथ, संकठा चतुर्थी व ललई छठ, जीवित्पुत्रिका व्रत का अवकाश शिक्षिकाओं और पितृ-विसर्जन का अवकाश शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed