{"_id":"683c9cafaa93011ed204e9ed","slug":"12-bearings-of-six-compartments-of-yamuna-bridge-will-be-replaced-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-125421-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: यमुना पुल की छह कोठियों की बदली जाएंगी 12 बेयरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: यमुना पुल की छह कोठियों की बदली जाएंगी 12 बेयरिंग
Mon, 02 Jun 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
शहर के कानपुर सागर हाईवे पर स्थित यमुना नदी का पुल। संवाद
- फोटो : शहर के कानपुर सागर हाईवे पर स्थित यमुना नदी का पुल। संवाद
हमीरपुर। शहर के यमुना नदी में बने पुल के छह पिलरों की 12 बेयरिंग बदली जानी हैं। लोगों की असुविधा को देखते हुए कार्यदायी संस्था शनिवार और रविवार को पुल की मरम्मत का कार्य करेगी। इसके लिए डीएम से पीएनसी कर्मचारियों की बैठक भी हो चुकी है। अगली बैठक डीएम अपने संबंधित अधिकारियों के साथ करके रूट डायवर्जन चार्ट के मुताबिक यातायात को रोका जाएगा। आज पुल पर कोई कार्य नहीं कराया गया। प्रत्येक
कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर यमुना पुल के छह पिलरों की 12 बेयरिंग बदली जानी हैं। इसके अलावा बेतवा का एलाइनमेंट करके तीन पिलरों की चार बेयरिंग बदली जानी हैं। इसके लिए कार्यदायी संस्था पुल में झूले लगाने का कार्य कर रही है।
पीएनसी के प्रोजेक्ट मैनेजर एमपी वर्मा ने बताया कि पुल मरम्मत में लगने वाली मशीनें व उपकरण आ चुके हैं। बेयरिंग बदलने के दौरान पुल को प्रेशर जैक से उठाया जाएगा। तभी बेयरिंग बदल सकेंगी। इस दौरान पुल से वाहनों को आवागमन पूरी तरह से बंद करना होगा। इसके लिए डीएम से पत्राचार किया जा रहा है। वह अपने अधिकारियों के साथ बैठक कर यातायात रोकने के लिए रूपरेखा तैयार करेंगे। रूट डायवर्जन चार्ट के अनुसार वाहनों को रोका जाएगा। इसके लिए अवकाश के दिनों शनिवार व रविवार को पुल लिफ्टिंग की जाएगी। इस दौरान आठ से 10 घंटे यातायात रोकना पड़ेगा। यमुना पुल की छह कोठियों पर 12 व बेतवा की तीन कोठियों पर करीब चार बेयरिंग बदली जाएंगी। एलाइमेंट केवल बेतवा पुल का किया जाना है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
सीआरआरआई रिपोर्ट के मुताबिक चलने लायक नहीं पुल
एपी वर्मा के अनुसार सीआरआरआई रिपोर्ट के हिसाब से देखा जाए तो यह पुल चलने लायक नहीं है। उनके हिसाब से अगस्त 2024 में ही इन पुलों से निकलने में रोक लग जानी चाहिए। अगर ऐसा हो जाएगा तो जिले की अर्थिक ढांचा प्रभावित होगा। रोहाइन नाला बाई पास में बन रहे दोनों नदियों में समानांतर पुल तैयार होने में समय लग रहा है। इसके चलते समस्या हो रही है।