फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   खाद्य पदार्थों की कड़ी जांच का निर्देश

खाद्य पदार्थों की कड़ी जांच का निर्देश

Sat, 29 Jul 2017 07:06 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
खाद्य पदार्थों की कड़ी जांच का निर्देश
हमीरपुर। जिला स्तरीय संचालन कमेटी की बैठक में कलक्ट्रेट में शनिवार को की गई। इस मौके पर
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर कहा कि चावल, अंडों, दूध और मिठाई की दुकानों पर निगरानी रखी जाए। खुले खाद्य पदार्थों को बेचने वाले ग्लब्स पहनें। रक्षाबंधन पर तहसीलों में पुलिस बल के साथ आक्सीटोसिन के खिलाफ अभियान चलाने को कहा। दूध संग्रह करने वालों और डेरियों पर निगरानी का निर्देश दिया।

उप दुग्ध विकास अधिकारी ने दूध की जांच करने में दुग्ध किट के इस्तेमाल का तरीका बताया। उपमुख्य चिकित्साधिकारी ने सुझाव दिया कि चीन से आने वाले चावल और अंडों की जांच की जाए। साथ ही सड़े गले फल बेचने वालों और रंग तथा वर्क लगी मिठाई बेचने वालों पर भी कार्रवाई की जाए। औषधि निरीक्षक ने कहा कि जनपद में प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन नहीं है तोे ड्रग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल ओमर ने कहा कि यह इंजेक्शन सस्ता है तथा फलों और सब्जियाें में प्रयोग किया जा रहा है। रेडक्रास सोसाइटी के अध्यक्ष जलीस खान ने घरों में चावल बेचने वालों और मांस की अवैध दुकानाें पर कार्रवाई करने का सुझाव दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि स्कूलाें कालेजों के आसपास खुलने वाली दुकानों के खाद्य पदार्थों के बारे मेें छात्रों को जागरूक किया जाए। वाणिज्यकर अधिकारी ने तंबाकू और सुपारी खरीदने वालों की सूची बनाने का सुझाव दिया। जिला अभिहित अधिकारी विनोद शर्मा ने बताया कि विभाग ने कुल 757 निरीक्षण किए गए। इसके अलावा 101 छापे मारे गए। कुल 149 नमूने जांच के लिए संग्रहीत किए गए। इनमें 105 की रिपोर्ट मिली। इसमें 32 अधोमानक, एक मिथ्या छाप, दो असुरक्षित, और दो नमूनों में बाह्य पदार्थ मिला।
विज्ञापन



अंडे, दूध और मिठाई की दुकानों पर रखें नजर
खुले खाद्य पदार्थ बेचने वाले दस्ताने पहनें
डीएम ने की संचालन कमेटी की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed