{"_id":"672e5055d22bcf4d0201c5f7","slug":"11-roads-will-be-repaired-with-rs-175-lakhs-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-117038-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: 175 लाख से होगी 11 सड़कों की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: 175 लाख से होगी 11 सड़कों की मरम्मत
Fri, 08 Nov 2024 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Fri, 08 Nov 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के राठ क्षेत्र की 11 सड़कों का 175 लाख की अधिक लागत से विशेष मरम्मत कार्य कराया जाएगा। लोनिवि खंड दो ने इन सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर निकाले हैं।
इनके निर्माण से करीब 50 हजार की आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी। विभाग का दावा है कि जल्द ही सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। राठ विधानसभा क्षेत्र की 11 सड़कें वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी हैं।
लोनिवि खंड दो ने इनके प्रस्ताव बनाकर शासन स्तर को भेजा था। जिसकी स्वीकृति मिलने के बाद पिछले दिनों 175.48 लाख के टेंडर भी निकाले जा चुके हैं। जिनमें जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। इन सड़कों के बनने से करीब 50 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
बीपी मार्ग से मसगांव संपर्क मार्ग पर 5.06 लाख, राठ मसगवां मार्ग से चुरवा मार्ग 5.41 लाख, हमीरपुर राठ से छानी संपर्क मार्ग 12.72 लाख, डांडीपुर शेरमाता मंदिर तक 11.28 लाख, राठ जलालपुर से परछा मार्ग 26.65 लाख की लागत से विशेष मरम्मत कार्य होना है।
इसी प्रकार राठ कालपी से धगवां मार्ग 15.56 लाख, निवादा से खिरवा संपर्क मार्ग 9.09 लाख, जमखुरी से अलकछवा मार्ग 17.25 लाख, बंधौली मार्ग पर 25.88 लाख, गलिहा से सुकलहरी 25.30 लाख व मुस्करा खुर्द संपर्क मार्ग पर 21.28 लाख की लागत से कार्य होना है।
करीब 175 लाख की लागत से 11 संपर्क मार्गों पर विशेष मरम्मत कार्य होने हैं। जिनके टेंडर निकाले जा चुके हैं। जल्द ही सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
- दृगपाल वर्मा, अधिशासी अभियंता लोनिवि सीडी-2