फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   102 Anganwadi centers will become ideal

जिले के 102 आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे आदर्श केंद्र

Thu, 09 Jun 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
102 Anganwadi centers will become ideal
हमीरपुर। जिले के 102 आंगनबाड़ी केंद्रों को अब आदर्श केंद्र बनाया जाएगा। सांसद, विधायक, चेयरमैन एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सहित जिला स्तरीय अधिकारी इन्हें गोद लेंगे। प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

गोद लिए जाने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों की हर माह समीक्षा किए जाने के साथ ही बच्चों व किशोरियों की सेहत आदि में सुधार की समीक्षा की जनप्रतिनिधियों के द्वारा जाएगी। इसके साथ ही अति कुपोषित बच्चों को भी सुरक्षित श्रेणी में लाने की पहल होगी। इन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक शहर के 11 आंगनबाड़ी केंद्र समेत ब्लाक कुरारा में 11, सुमेरपुर में 12, मौदहा 12, मुस्करा चार , राठ 35, गोहांड पांच, सरीला में 12 केंद्र चिन्हित किए गए हैं।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों, जिला स्तरीय अधिकारियों की सूची बनाने के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों का चिह्नांकन कराया जा चुका है। जिले में कुल 1500 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। जिनमें कुपोषण के अधिकता वाले 102 केंद्रों में नौ जनप्रतिनिधि व 93 जिला स्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जानी है। रिपोर्ट डीएम को बनाकर भेजी जाएगी। इसके साथ केंद्रों का गोद दिए जाने की प्रक्रिया पूर्ण की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैलेंद्र कुमार, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी
ऐसे होगा विकास
आंगनबाड़ी केंद्रों पर अनुपूरक पोषाहार, टीकाकरण, स्वास्थ्य की जांच व पोषण स्वास्थ्य शिक्षा एवं स्कूल से पूर्व की शिक्षा जैसी सेवाएं प्रदान की जाती हैं। इन सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण से आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed