{"_id":"574742604f1c1bd240691360","slug":"1000-socialist-relief-supplies-distributed-to-the-poor","type":"story","status":"publish","title_hn":"1000 गरीबों को बांटी समाजवादी राहत सामग्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1000 गरीबों को बांटी समाजवादी राहत सामग्री
अमर उजाला ब्यूरो /हमीरपुर
Updated Fri, 27 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
सामग्री बांटती डा. अम्बेश कुमारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील परिसर में गुरुवार को सपा की पूर्व विधायक व प्रभारी विधानसभा डा. अम्बेश कुमारी के साथ उप जिलाधिकारी रामयश गौतम ने एक हजार गरीबों को समाजवादी राहत पैकेट बांटे।
सूखे बुंदेलखंड में भूख से जूझ रहे गरीबों को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राहत पैकेट बांटने की घोषणा की थी। गुरुवार को सपा की पूर्व विधायक व पार्टी पदाधिकारियों ने राठ ब्लाक के गोहानी राठ, पथनौड़ी, परा, रौरौ, कस्बाखेड़ा, कैथी बदनपुरा, बिहगांव, पहाड़ीवीर, ददरी, धमना, पड़रा, मवई और चिल्ली सहित 20 गांवों के एक हजार गरीब अन्त्योदय परिवारों को 25 किलो आलू, एक किलो घी का पैकेट, दूध का पाउडर, तेल, दाल और 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, एक किलो चीनी, 200 ग्राम हल्दी बांटी।
इस मौके पर उन्होंने कहा आजादी के बाद से किसी भी दल ने यह कार्य नहीं किया जो उनकी सपा सरकार ने किया है। कहा कि बुंदेलखंड में सूखे की मार से गरीब विचलित न हों। उनकी सरकार प्रत्येक गरीब का ख्याल रखे है। इस मौके पर तहसीलदार परशुराम, नायब तहसीलदार, योगेंद्र कुमार, कामता बाबू आदि लोग मौजूद रहे।