फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   100 poor got relief packet

100 गरीबों को मिले राहत पैकेट

Sun, 03 Apr 2016 12:12 AM IST
hamirpur, uttar pradesh, india
hamirpur, uttar pradesh, india Updated Sun, 03 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
100 poor got relief packet
पात्र महिलाओं को राहत पैकेट देते सपा नेता पुष्पेंद्र यादव। - फोटो : अमर उजाला

 जिलाधिकारी उदयवीर सिंह यादव ने कलेक्ट्रेट में 100 गरीब परिवारों को राहत पैकेट बांटे। राहत सामग्री पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे।

विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 31 मार्च को महोबा भ्रमण कार्यक्रम में अंत्योदय कार्ड धारकों को समाजवादी सूखा राहत सामग्री का वितरण कर योजना का शुभारंभ किया था। शनिवार को जिलाधिकारी उदयवीर सिंह यादव ने गरीबों को राहत पैकेट वितरित किए। इससे 100 गरीब परिवारों के कुछ दिन के राशन का जुगाड़ हो गया। उनकी खुशी देखते ही बनती थी।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं महोबा-हमीरपुर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री गरीबों को दूध, घी सहित खाद्य सामग्री दे रहे हैं। किसी दल की सरकार ने ये काम नहीं किया। अपर जिलाधिकारी डा.राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि जिले में 11,994 लाभार्थियों को ये सूखा राहत सामग्री दी जाएगी। दूरदराज के पात्रों को कोटेदार के माध्यम से ये सामग्री पहुंचाई जाएगी। कार्यक्रम में एसडीएम सदर एमके मीणा, पूर्व विधायक डा. अम्ब्रेश कुमारी, रईस अहमद, सपा जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed