फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   hamid karjai sings bollywood songs in kanpur

हामिद करजई में कानपुर में आईआईटी स्टूडेंट्स की मुलाकात

Fri, 04 Mar 2016 01:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 04 Mar 2016 01:50 PM IST
सार

  • टेककृ‌त‌ि का क‌िया उद्घाटन, द‌िए सवालों के जवाब
  • करजई ने क‌िया प्रधानमंत्री मोदी का गुणगान

विज्ञापन
hamid karjai sings bollywood songs in kanpur
आईआईटी में हाम‌िद करजई - फोटो : amar ujala, kanpur

विस्तार

अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. हामिद करजई ने कहा कि आज अफगानिस्तान की जो दशा है उसका जिम्मेदार पाकिस्तान है। सोवियत रूस के खात्मे के बाद पाकिस्तान ने हमारे ऊपर चरमपंथी थोपे। 

विज्ञापन


उनकी वजह से अफगानिस्तान बर्बादी की कगार पर पहुंच गया लेकिन भारत ने हमारी मदद का बीड़ा उठाया। आज भारत हमारा पहला मददगार है। भारत ने अफगानिस्तान में दो बिलियन डालर से संसद भवन का निर्माण कर लोकतंत्र की स्थापना की। 
विज्ञापन


डॉ. करजई कानपुर आईआईटी के चार दिवसीय टेक्निकल फेस्ट ‘टेककृति’ का उद्घाटन करने कानपुर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि भारत और अफगानिस्तान के बीच सीधा रास्ता पाकिस्तान से होकर निकलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि ऐसा हो जाए तो व्यापार आसान हो जाएगा और तीनों देश मिलकर एशिया की महाशक्ति हो जाएंगे। इसका रास्ता राजनैतिक लोग मिलकर निकाल रहे हैं। यदि इनसे रास्ता नहीं निकलेगा तो टेक्नोलॉजी और साइंस से जुड़े लोगों को रास्ता निकालना होगा।

पूर्व राष्ट्रपति करजई ने पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम का विजन बिल्कुल स्पष्ट है। वह भारत की अर्थव्यवस्था को काफी आगे ले जाएंगे। भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। हर अफगानिस्तानी की दिली चाहत है कि भारत खूब तरक्की करे। भारत की तरक्की का हमें सीधा फायदा मिलता है। तमाम दिक्कतों के बाद भी भारत हमारी खुले हाथों से मदद करता है।

Trending Videos

करजई ने गाए ये गाने

hamid karjai sings bollywood songs in kanpur
बोले करजई, मोदी का व‌िजन है साफ - फोटो : amar ujala

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि अफगानिस्तान में ज्यादा उम्र के लोग देवानंद की स्टाइल, हेमामालिनी की अदाओं के दीवाने हैं और लता मंगेशकर के गाने गुनगुनाते हैं। नई पीढ़ी शाहरुख खान और सलमान खान की फैन है। 

पूर्व राष्ट्रपति ने आईआईटी स्टूडेंटों के सामने ‘दिल ढूंढता है फिर वही फुरसत के रात दिन’ और ‘जिंदगी के सफर में गुजर जाते हैं जो मकाम वो फिर नहीं आते’ गुनगुनाया।

डॉ. हामिद करजई ने आईआईटी स्टूडेंटों के सवालों का जवाब दिया। एक स्टूडेंट ने अफगानिस्तान के राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि हमारी संसद में 27 महिला सदस्य हैं। 

मीडिया समेत हर क्षेत्र में महिलाएं जबरदस्त प्रदर्शन कर रही हैं। एक स्टूडेंट ने आतंकवाद पर सवाल किया तो पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि धमकी और आतंकवाद की जिस समस्या से हम ग्रसित हैं उसी से भारत।

उन्होंने स्टूडेंटों से कहा कि वह लाइफ को खूब इंज्वाय करें और विश्व को बेहतर बनाने के लिए काम करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed