{"_id":"58dbca9e4f1c1bf64c63df3b","slug":"zoom-flight-for-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले माह से दिल्ली के लिए जूम की भी फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले माह से दिल्ली के लिए जूम की भी फ्लाइट
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 30 Mar 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
विमान
- फोटो : Getty Images
एयर इंडिया और स्पाइस जेट के बाद अब दिल्ली के लिए एक और विमान सेवा शुरू होने जा रही है। विमान कंपनी जूम एयरलाइंस भी अप्रैल के आखिरी सप्ताह में दिल्ली के लिए उड़ान शुरू करने जा रही है। इसे लेकर तैयारी तकरीबन पूरी हो गई है। 24 अप्रैल से यह सेवा शुरू होने की उम्मीद है।
उड़ान के लिए एयरलाइंस कंपनी ने एयरपोर्ट प्रशासन को पत्र भेजकर टाइमटेबल भी जारी कर दिया है। इसके मुताबिक शाम चार बजे से दिल्ली से उड़ान भरकर पांच बजे के करीब फ्लाइट गोरखपुर पहुंचेगी। यही फ्लाइट एक घंटे बाद शाम छह बजे गोरखपुर से उड़ान भरेगी और शाम 7:10 बजे दिल्ली लैंड करेगी। इस विमान में 72 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी। जल्द ही एयरलाइंस क ी टीम गोरखपुर पहुंचकर बाकी औपचारिकताएं पूरी करेगी। सूत्रों के मुताबिक डिमांड बढ़ने पर विमान कंपनी मुंबई के लिए भी सेवा शुरू कर सकती है।
दिल्ली के लिए विमान कंपनियों में प्रतिस्पर्धा बढ़ने का सीधा लाभ यात्रियों को होगा। माना जा रहा है कि जूम एयरलाइंस की सेवा शुरू होने से किराए में कमी आएगी।