{"_id":"5df528308ebc3e87b070643b","slug":"youth-injured-by-bdo-vehicle-gorakhpur-news-gkp3332846115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ के वाहन से युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ के वाहन से युवक घायल
विज्ञापन
बीडीओ के वाहन से युवक घायल
मिठौरा(महराजगंज)। महराजगंज-मिठौरा मार्ग पर पतरेंगवा गांव के पास मिठौरा के बीडीओ के वाहन की चपेट में आए ने एक युवक घायल हो गया। नाराज ग्रामीणों ने लाठी लेकर बीडीओ के वाहन को दौड़ा लिया। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के ग्राम सभा पतरेंगवा निवासी प्रमोद (45) शनिवार की सुबह दस बजे सिंदुरिया से बाइक से घर जा रहा था। अभी वह अपने मकान के सामने मुड़ा ही था बीडीओ के चार पहिया वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई तथा हेलमेट छिटक कर दूर जा गिरा। बीडीओ ने पुलिस चौकी सिंदुरिया पर वाहन को खड़ा कर दिया तथा घटना की जानकारी चौकी पुलिस को दी। चौकी प्रभारी सिंदुरिया जयशंकर मिश्र का कहना है तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।