फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   yogi commented on sapa president akhilesh yadav

विपक्ष का भूखमरी-गरीबी से लेना-देना नहीं : योगी

Tue, 08 Oct 2019 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
yogi commented on sapa president akhilesh yadav
विपक्ष का भूखमरी-गरीबी से लेना-देना नहीं : योगी
विज्ञापन

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर नकारात्मक राजनीति का आरोप लगाया। दरअसल, सीएम योगी ने पांच अक्तूबर को चंपादेवी पार्क में विख्यात कथा वाचक मोरारी बापू की राम कथा की शुरुआत की थी। साथ ही मंच से कहा था कि जल्द ही बहुत अच्छी खुशखबरी मिलेगी।
मुख्यमंत्री के इस बयान को अयोध्या में मंदिर निर्माण से जोड़कर देखा गया था। विपक्षी राजनीतिक दलों ने बयान की निंदा की थी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कहा था कि सुप्रीम कोर्ट का क्या निर्णय आएगा, ये मुख्यमंत्री को कैसे पता?
विज्ञापन

इसका जवाब मुख्यमंत्री ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में दिया। उन्होंने कहा कि जिनकी भूमिका ही नकारात्मक रही हो। जिन्होंने प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा किया हो, उनसे सकारात्मक बात की उम्मीद कैसे की जा सकती है?
विज्ञापन
विज्ञापन

महात्मा गांधी की जयंती के 150 वर्ष पूरे होनेपर 16 बिंदुओं पर 48 घंटे तक चर्चा होनी थी। इसपर सहमति बनी थी, फिर भी संपूर्ण विपक्ष ने उसका बहिष्कार किया। जिन लोगों को गरीबी, भूखमरी को दूर करने से कुछ लेना देना नहीं था, उन लोगों ने सदन का बहिष्कार किया। सच यह है कि वे लोग सदन का सामना करने की स्थिति में नहीं थे।

देश में आया नया परिवर्तन
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से देश में नया परिवर्तन आया है। अब शासन की योजनाएं जाति, मजहब के आधार पर तय नहीं होतीं। ढाई करोड़ आवास, 10 करोड़ शौचालय 50 करोड़ को स्वास्थ्य सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा की गारंटी का लाभ गांव, गरीब, महिलाओं व समाज का सभी तबकों को मिला है। प्रधानमंत्री के सुझाव पर यूनाइटेड नेशन ने गरीबी, भुखमरी को मिटाने के लिए अभियान चलाने को कहा था। भाजपा सरकार जाति, मजहब के आधार पर कोई फैसला नहीं लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed