फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Yogi Adityanath flags off 33 Sarthi Sandesh Vahini vehicles in Gorakhpur

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ‘दस्तक’ का आगाज, झंडी दिखाकर 33 गाड़ियों को किया रवाना

Sun, 10 Feb 2019 11:28 AM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: यशवीर सिंह Updated Sun, 10 Feb 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath flags off 33 Sarthi Sandesh Vahini vehicles in Gorakhpur
हरी झंडी दिखाते हुए सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
इंसेफेलाइटिस व अन्य संचारी रोगों के खात्में की खातिर लोगों को जागरूक करने के लिए दस्तक अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर से 33 जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखा रवानाकर और तिरंगे के रंग के बैलून को उड़ाकर किया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल के तीन दस्तक अभियानों की सफलता को देखते हुए इस साल का पहला ‘दस्तक अभियान’ चलाया जा रहा है। ये अभियान 10 से 28 फरवरी तक चलेगा।  दस्तक अभियान जिले के साथ-साथ गोरखपुर और बस्ती मंडल के सातों जिलों में चलाया जाएगा। 
विज्ञापन


साथ ही एमडीए अर्थात मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के तहत स्वास्थ्य विभाग फाइलेरिया से निपटने की पूरी तैयारी कर चुका है। जिले में 40 लाख से अधिक लोगों को 10 से 14 फरवरी तक घर-घर जाकर फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य प्रशांत द्विवेदी, कमिश्नर अमित कुमार गुप्ता, सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी डॉ आई वी विश्वकर्मा, डॉ नंद कुमार, डॉ ए के पांडेय समेत अनेक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

घर घर होगी दस्तक

दस्तक अभियान में आशा गांव के हर घर में जाकर दरवाजा खटखटा कर लोगों को जेई व संचारी रोगों से बचाव के उपाय बताएंगी। सफाई के बारे मे जागरूक करेंगी। सफाई के बारे मे बताएंगी। दस्तक अभियान के तहत स्कूली बच्चों, शिक्षको और सामाजिक संगठनो के सहयोग से जागरूकता रैली भी निकाली जाएगी।

जेई टीकाकरण भी जल्द
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि पांच दिवसीय फाइलेरिया अभियान के लिए 3786 टीमें बनायी गईं है। इसके अलावा 25 फरवरी से 8 मार्च तक जेई टीकाकरण, 10 मार्च से पोलियो की दवा पिलाने का अभीयान शुरू होगा जो 18 मार्च तक चलेगा। 

स्वछता के लिए रोगों से बचाव के लिए जेई के रोकथाम के लिए 15 मई में 15 जून तक व एक जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा, गत वर्ष भी अभियान चलाया गया था जिसका परिणाम बेहतर रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed