फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   yogi adityanath attack on shivpal yadav and mayawati in gorakhpur

जब चौकीदार चौकन्ना होगा तो चोर सशंकित जरूर रहेगाः योगी आदित्यनाथ

Fri, 22 Mar 2019 08:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 22 Mar 2019 08:40 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath attack on shivpal yadav and mayawati in gorakhpur
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जब चौकीदार चौकन्ना होगा तो चोर सशंकित जरूर रहेगा। स्वाभाविक रूप से आज हर देशभक्त नागरिक अपने आप को चौकीदार समझ रहा है। वह खुद एक योगी के नाते धर्म और समाज के प्रति चौकीदारी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। चौकन्ना होकर यूपी की जनता के लिए काम कर रहे हैं। आगे भी करते रहेंगे। देश में चौकीदार की धूम मची है। सीएम ने पुलवामा हमले पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के बयान की निंदा करते हुए कहा कि सपा का असली चेहरा सामने आ गया है। रामगोपाल को अपने कृत्य के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन


दो दिवसीय (21-22 मार्च) दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में गठबंधन के नेताओं को निशाने पर लिया। बसपा सुप्रीमो मायावती के उस ट्वीट का जवाब दिया, जिसमें मायावती ने पूछा था कि मुख्यमंत्री बताएं वह योगी हैं या चौकीदार? गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सहित हर वह व्यक्ति जो देश के प्रति निष्ठावान और ईमानदार है, वह सजग और चौकन्ना है। इसकी सबसे ज्यादा पीड़ा उन्हें हो रही है, जो चोर हैं। जो देश व प्रदेश के संसाधनों पर डकैती डाल रहे थे, उनको कष्ट होना स्वाभाविक है। पहले हुए लूट खसोट के एक-एक मामले अब बाहर आने लगे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बसपा सुप्रीमो के इस कष्ट को वह समझ सकते हैं। बसपा के शासनकाल में लूट-खसोट का नया कीर्तिमान स्थापित हुआ था। अब लूट बंद है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुलवामा हमले को साजिश बताने वाले सपा नेता डॉ. रामगोपाल यादव पर भी बरसे और कहा कि पुलवामा हमले को साजिश बताकर तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। सैनिकों के शौर्य को पूरी दुनिया ने माना है लेकिन विपक्ष के कुछ नेता अब भी मानने को तैयार नहीं हैं। इसका जवाब लोकसभा चुनाव में जनता जरूर देगी। विपक्ष को बड़ी हार मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैम पेत्रोदा पर भी निशाना साधा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके कांग्रेस नेता सैम पेत्रोदा पर भी निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को देश की बढ़ी शक्ति का अंदाजा नहीं है। उन्हें पता होना चाहिए कि अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। वह आंख में आंख मिलाकर बात करते हैं। मुंबई हमले में निर्दोष मारे गए थे, फिर कांग्रेस सरकार ने कुछ नहीं किया। अब पुलवामा में हमला हुआ तो प्रधानमंत्री ने सेना को अपने तरह से कार्रवाई की खुली छूट दे दी। इसी का नतीजा रहा कि सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। अब कांग्रेस नेता एक-एक करके सबूत मांग रहे हैं। यह दर्शाता है कि कांग्रेस में आतंक से लड़ाई की क्षमता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed